मुख्यमंत्री जी ने जनपद बागपत में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया


मुख्यमंत्री जी ने जनपद बागपत में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया
मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
DM एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे के निर्देश
युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य के कराए जाने के निर्देश
लखनऊ: चार अक्टूबर, 2022
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बागपत में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।






