Sliderमनोरंजन

मृणाल ठाकुर ने सन ऑफ सरदार 2 के लिए सीखा ढोल…

Mrunal Thakur learned drums for 'Son of Sardar 2', worked hard to fit into the Punjabi character

Breaking Today, Digital Desk : बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अपनी आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अपने किरदार को जीवंत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. इस फिल्म में वह एक पंजाबी महिला, रबिया का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने न सिर्फ पंजाबी सीखी, बल्कि ढोल की थाप पर थिरकना और उसे बजाना भी सीखा.

हाल ही में एक साक्षात्कार में, मृणाल ने खुलासा किया कि उनके लिए यह अनुभव काफी चुनौतीपूर्ण था. उन्होंने कहा, “मेरे लिए ढोल की थाप पर अभिनय करना, नाचना और थिरकना थोड़ा मुश्किल था. उन्होंने यह भी बताया कि महाराष्ट्रीयन पृष्ठभूमि से होने के कारण पंजाबी किरदार निभाना उनके लिए एक चुनौती थी, लेकिन टीम की मदद से उन्होंने इस पर काबू पा लिया

फिल्म के सेट से आई तस्वीरों और वीडियो में भी मृणाल को पारंपरिक पंजाबी पोशाक में ढोल बजाते हुए देखा गया है यही नहीं, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी मृणाल ठाकुर और कुब्रा सैत ने ढोल की थाप पर भांगड़ा कर दर्शकों का दिल जीत लिया था

‘सन ऑफ सरदार 2’ 2012 में आई सफल फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है इस फिल्म में मृणाल ठाकुर पहली बार अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं और यह 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा और चंकी पांडे जैसे कई मंझे हुए कलाकार भी हैं दर्शकों को इस कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

Related Articles

Back to top button