Sliderउत्तर प्रदेश

बांदा में मोमोज का कहर, फूड पॉइजनिंग से 20 बच्चों समेत 35 बीमार…

Momos wreak havoc in Banda, 35 people including 20 children fall ill due to food poisoning

Breaking Today, Digital Desk : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के महुआ ब्लॉक स्थित मसूरी खेरवा गांव में मोमोज खाने के बाद 20 बच्चों सहित 35 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

घटना गुरुवार शाम की है, जब गांव के बच्चों और कुछ अन्य लोगों ने एक ठेले से मोमोज खरीदकर खाए थे. इसके बाद शुक्रवार को लोगों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया.

मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम शुक्रवार रात गांव पहुंची और बीमार लोगों का इलाज शुरू किया. फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए लोगों में 3 साल के बच्चे से लेकर 40 साल के वयस्क तक शामिल हैं. बीमार हुए कुछ लोगों के नाम स्नेहा (18), विवेक (14), प्रिंस (12) और प्रीति (9) बताए जा रहे हैं, जिन्हें शुरुआती इलाज के बाद नरैनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का इलाज जारी है. पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने बताया है कि मोमोज बेचने वाले के खिलाफ भी जांच की जाएगी और खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे.

Related Articles

Back to top button