
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश के बीच अफेयर्स की चर्चाएँ एक बार फिर सोशल मीडिया और मीडिया में उभरकर सामने आई हैं। दोनों को हाल ही में लंदन की सड़कों पर साथ में घूमते हुए देखा गया, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज़ हो गईं। एक ट्रैवल ब्लॉगर द्वारा शेयर की गई वीडियो में चहल व महवश दोनों आराम से लंदन की सड़कों पर साथ चल रहे हैं, जो बेहद सहज और खुश नजर आ रहे थे । इस वीडियो के साथ, दोनों ने लंदन से एक जैसे बैकग्राउंड वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिससे अफवाहें और भी प्रबल हो गईं चहल ने एक बार फिर बातचीत में ऐसा इशारा छोड़ा कि अफेयर्स की गहराई और बढ़ी। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने कहा,“इंडिया जान चुका है, 4 महीने पहले।” इस इशारे को कई लोग महवश के साथ उनके रिश्ते की तस्दीक मानने लगे। चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक इस साल मार्च में हुआ था। उसके बाद महवश को IPL 2025 में पंजाब किंग्स के मैचों में स्टैंड में और टीम के साथ उत्साहपूर्वक देखा गया। इस बीच महवश ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि लंदन की तस्वीरें “फेक और केवल मज़ेदार कंटेंट के लिए” साझा की गई थीं। चहल और महवश के बीच संबंधों को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। जहां कुछ संकेत और वीडियो इशारों को अफेयर का सबूत माना जा रहा है, वहीं महवश ने तस्वीरों को सिर्फ मज़ेदार बताया है।






