उत्तर प्रदेश

प्रदेश के सबसे बड़े माफिया की गाड़ी में चलने वाले ओम प्रकाश राजभर अपनी सुरक्षा की बात कर रहे हैं-अनिल राजभर

प्रदेश के सबसे बड़े माफिया की गाड़ी में चलने वाले ओम प्रकाश राजभर अपनी सुरक्षा की बात कर रहे हैं-अनिल राजभर

‘राजभर समाज ही नही पूरा प्रदेश माफ नही करेगा ओम प्रकाश राजभर को‘

साज़िश के तहत भाजपा को बदनाम करने का प्रयास – अनिल

लखनऊ 15 फरवरी 2022। प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि सपा से गठबंधन करने वाले ओमप्रकाश राजभर अपनी सुरक्षा के नाम पर भाजपा को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
एक बयान में अनिल राजभर ने कहा कि माफिया के साथ हाथ मिलाने वाले, चुनाव में उनको टिकट देने वाले और उनकी गाड़ी में चलने वाले ओमप्रकाश राजभर अपनी जान का खतरा बताते हैं। यह हास्यास्पद ही नहीं झूठ भी है।
उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर ने एक साजिश के तहत भाजपा को बदनाम करने के लिए इस तरह की बात कही कि उनकी जान को खतरा है। चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए वो रोज नए बहाने बना रहे हैं। यह भी एक नया कारण भर है ताकि वह बाद में हार का ठीकरा कहीं तो फोड़ सकें।
श्री राजभर ने कहा राजभर समाज का सम्मान बेचने वाले और काशी में कांवड़ यात्रा का अपमान करने वाले ओमप्रकाश राजभर को यह प्रदेश कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में उनको इसका परिणाम भुगतना ही पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button