Sliderखेलकूद

भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां टेस्ट, दूसरा दिन, एटकिंसन के पंजे में फंसा भारत, 224 पर ढेर…

India vs England, 5th Test, Day 2, India trapped in Atkinson's clutches, all out at 224

Breaking Today, Digital Desk : लंदन के ओवल में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी मात्र 224 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए.

दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो भारत ने 6 विकेट पर 204 रन से आगे खेलना शुरू किया. क्रीज पर मौजूद कल के नाबाद बल्लेबाज करुण नायर (57) और वाशिंगटन सुंदर (26) से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद थी हालांकि, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सुबह के सत्र में पिच से मिल रही मदद का भरपूर फायदा उठाया.

दिन के खेल की शुरुआत में ही जोश टंग ने करुण नायर को पवेलियन भेजकर भारत को बड़ा झटका दिया. इसके तुरंत बाद, गस एटकिंसन ने वाशिंगटन सुंदर की पारी का भी अंत कर दिया. इसके बाद भारतीय निचला क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. एटकिंसन ने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किए और भारतीय पारी को 224 रनों पर समेट दिया भारत ने दिन के शुरुआती आधे घंटे के भीतर ही अपने आखिरी चार विकेट केवल 20 रन जोड़कर खो दिए. यह इस श्रृंखला का सबसे कम पहली पारी का स्कोर है

Related Articles

Back to top button