यूपी की बहनों को योगी सरकार का रक्षाबंधन का तोहफा…
Rakshabandhan gift of Yogi government to the sisters of UP, Chief Minister on tour of Western Uttar Pradesh today

Breaking Today, Digital Desk : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक बार फिर बहनों को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दिया है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
बहनों के लिए मुफ्त सफर की सौगात
रक्षाबंधन के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। यह सुविधा 18 अगस्त की मध्यरात्रि से 19 अगस्त की मध्यरात्रि तक उपलब्ध रहेगी, ताकि बहनें बिना किसी परेशानी के अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, और कानपुर समेत 15 प्रमुख शहरों में सिटी बसों में भी महिलाओं के लिए यह सुविधा लागू होगी।
त्यौहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 2,000 अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। साथ ही, ड्राइवरों और कंडक्टरों को वर्दी पहनने और यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है। सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन कर्मचारियों को प्रोत्साहन बोनस भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री का पश्चिमी यूपी का दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और सहारनपुर जिलों का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री मेरठ में प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप की आधारशिला रखेंगे। वे युवा उद्यमियों को ऋण वितरित करेंगे और स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करेंगे
इसके अलावा, मुख्यमंत्री सहारनपुर में लगभग 381 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे इस दौरे में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम मेरठ में ही होगा।






